क्या है .zip और .rar फाइल्स का मतलब, कोई किया जाता है इनका इस्तेमाल?

आपने अपने मोबाइल फोन फोन में कई सारे फाइल्स को देखा होगा जैसे की म्यूजिक की फाइल्स वीडियो की फाइल्स पीएफ की फाइल्स अन्य आदि ऐसे ही आपकी नजर कभी ना कभी तो .zip और .rar फाइल्स पर भी पड़ी होगी क्या होता है इन फाइल्स का मतलब आज हम इस आर्टिकल से जानेंगे।

यह फाइल्स आपको इंटरनेट पर या आपके व्हाट्सएप पर भी फॉरवार्डेड मिली होगी यह फाइल्स असल में कंप्रेस्ड फाइल्स होती है और इनको archive के नाम से भी जाना जाता है इनका इस्तेमाल बहुत सी फाइल्स को एक ही फाइल में कन्वर्ट करने का काम होता है जैसे कि आपके पास अगर किसी सीरीज के 10 एपिसोड हो और आपको किसी को केवल एक ही फाइल में वह सारे 10 एपिसोड भेजना हो तो आप जीपीआरआर फाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे केवल एक ही फाइल से आपका काम हो जाएगा और आगे वाले को भी एक ही फाइल डाउनलोड करनी पड़ेगी।

यह केवल वेब सीरीज के एपिसोड पर ही निर्भर नहीं है आप इसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंट और अन्य कंप्यूटर या मोबाइल संबंधित फाइल्स मैं भी इनका इस्तेमाल कर सकते हो पर आखिरकार इन दोनों फाइल्स को कैसे बनाया जाता है कैसे इनको खोला जाता है और इन दोनों में अंतर क्या है हम जानेंगे आगे।

कैसे बनाए compressed फाइल्स .zip और .rar ?

इन फाइल्स को बनाने के लिए आपको सॉफ्टवेयर का यूज लेना पड़ता है वैसे तो मोबाइल में फाइल मैनेजर सही इन फाइल्स को क्रिएट किया जा सकता है इसके लिए आपको किसी भी फाइल मैनेजर में जाना है और अपनी फाइल्स को सेलेक्ट करके एक फोल्डर में डाल देना है या फोल्डर आप नया भी बना सकते हो तो भी चलेगा और फिर उसे फोल्डर के ऑप्शन्स मैं जाकर आपको zip this folder को क्लिक कर देना है।

यह बात तो हुई .zip फाइल्स को बनाने की, पर बात जब .rar फाइल्स की आती है तो आपको एक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना पड़ता है और उसका नाम है winrar, एस आफ्टर आपको विंडो और एंड्रॉयड में देखने को मिल जाएगा इसकी मदद से आप किसी भी फाइल्स को .rar फाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं।

यह पढ़ना ना भूले:

Samsung phone मै super fast charging कैसे चालू करे?

Spotify premium प्लान हुआ सस्ता, अब सिर्फ 99 रुपए मै

कैसे खोले इन compressed फाइल्स को?

इसका जवाब आपको पिछले पैराग्राफ में पता चली गया होगा क्योंकि जो सॉफ्टवेयर इन फाइल्स को बनता है वही सॉफ्टवेयर इनको खोलना भी है तो आप इन फाइल्स को फाइल मैनेजर की मदद से अनकंप्रेस कर सकते हो या फिर winrar के सॉफ्टवेयर फाइल्स को अनकंप्रेस कर सकते हो किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम में वरना अगर आपके पास सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं हो तो आप ऑनलाइन कई सारी वेबसाइट्स आती है वहां जाकर अपनी पार्टिकुलर फाइल को अपलोड करके ऑनलाइन ही अनकंप्रेस्ड कर सकते हो और डाउनलोड कर सकते हो हालांकि इसमें आपका इंटरनेट का डाटा खर्च होगा वह अलग बात है।

क्या अंतर है इन दोनों मै .zip ya .rar ?

नीचे के दिए गए टेबल से आप इन दोनों के बीच में अंतर का पता कर सकते हो कि कौन सबसे बढ़िया कंप्रेशन करता है और कौन कितना फास्ट है।

पॉइंट ZIP फाइल RAR फाइल
कम्प्रेशन (फाइल कितनी छोटी होगी) ठीक-ठाक रहती है ज़्यादा छोटी कर देता है
स्पीड जल्दी ज़िप बन जाती है थोड़ी स्लो रहती है
खोलने के लिए ऐप बिना ऐप के भी खुल जाती है (Windows, Mac में) WinRAR चाहिए
पासवर्ड प्रोटेक्शन है, लेकिन बेसिक मजबूत पासवर्ड और बढ़िया सिक्योरिटी
फाइल टूट जाए तो? रिकवरी कम रिकवरी ऑप्शन ज़्यादा अच्छा
कौन-कौन बना सकता है? कोई भी ZIP बना सकता है सिर्फ WinRAR से बनती है

निष्कर्ष

कंप्रेस्ड फाइल्स का इस्तेमाल आजकल बहुत हो रहा है और ऐसे में अगर आपके सामने कोई ऐसी फाइल आ जाए तो आपको घबराना नहीं है और सही जानकारी से इसको ओपन करना है और इस अनुच्छेद में हमने आज यही बताया कि आप कैसे इन फाइल्स को बना सकते हैं खोल सकते हैं और इन दोनों का सही इस्तेमाल करके आप कैसे इनका फायदा उठा सकते हैं अगर हमसे कुछ छूट गया हो या आपको इनके बारे में और कुछ बातें हमें बतानी हो तो कमेंट करके आप जरूर बताएं धन्यवाद।

Leave a Comment

Share via
Copy link